शिवराज सरकार के राज में आदिवासी लड़कियों के हास्टल में न शौचालय, न पीने का पानी, सुरक्षा को भी खतरा: विभा पटेल Politics by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवराज सरकार अनुसूचित जन जाति वर्ग की हिमायत में बढ़ चढक़र दावे करती है, लेकिन उसके राज में ही आदिवासी लड़कियों के हॉस्टलों की बदतर स्थिति है।उन्होंने सोमवार को अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि ताजा उदाहरण अलीराजपुर का है। यहां रह रही आदिवासी छात्राओं को पीने के लिए दो किमी दूर से पानी लाना पड़ता है। हॉस्टल और कमरों की हालत भी नर्क जैसी है। हॉस्टल के भीतर स्नानागार नहीं होने से उन्हें खुले में एक चादर के भरोसे नहाना पड़ता है। शौचालय की हालत भी बहुत बुरी है। ये स्थिति अकेले अलीराजपुर की नहीं बल्कि अन्य जिलों में
विभा पटेल ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल Politics by mpeditor - November 13, 2022November 13, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक पांच साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की घटना को लेकर प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून और पुलिस का डर खत्म हो रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में मासूमों से दुराचार के मामले में अपराध रुक नहीं रहे। इस राज्य में मासूम बच्चियां, महिलाएं, बुजुर्ग, आम आदमी से लेकर नौजवान, किसान यानी कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन का भगवाकरण हो गया है।
पूर्व में हुईं इन्वेस्टर मीट से परिणाम नहीं मिले, अब नई की तैयारी ?: विभा पटेल MP by mpeditor - November 11, 2022November 11, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कार्यकाल में एक दर्जन से अधिक इन्वेस्टर मीट हुई और अब फिर इंदौर में होना प्रस्तावित है। इसके बावजूद प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार न ही युवाओं को नौकरी दे पा रही है और न ही कोई ठोस उपाय किए जा रहे हैं, जिससे युवा आत्म निर्भर बन सके। श्रीमती पटेल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहाने ने फिर एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। इस वादे के बाद भी अब तक सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के
किसान हितैषी होने का स्वांग करने वाले मुख्यमंत्री के राज में अन्नदाता परेशान: विभा पटेल Politics by mpeditor - November 7, 2022November 7, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अन्नदाता किसान खाद-बीज के लिए परेशान है। रबी सीजन की बोवनी पूरे प्रदेश में होना है। लेकिन 700-800 मीटर लंबी लाइन में अल सुबह से लगने के बाद भी किसान को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। यह स्थिति मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के गृह जिलों से लेकर पूरे प्रदेश में बनी हुई है। श्रीमती पटेल ने कहा कि मीडिया से ज्ञात हुआ है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खजुराहो एयरपोर्ट पर पत्रकारों से खाद संबंधी सवाल सुनकर आगे बढ़ गए, सवाला का उन्होंने मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री द्वारा इतनी ज्वलंत समस्या
मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद कर, खाली पदों पर शीघ्र भर्ती शुरू करें: विभा पटेल Politics by mpeditor - November 5, 2022November 5, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजगार दिवस के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही घोषणावीर की तरह लगातार घोषणाएं करने में लग गये हैं, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार नहीं मिला है, उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। मध्य प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह आंकड़ा उन बेरोजगार शिक्षित युवाओं का है, जिन्होंने अपना पंजीयन करवाया हुआ है। विभा पटेल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल की मानें तो प्रदेश में रजिस्टर्ड बेरोजगारों की 1.30 करोड़
महिलाओं के अधिकार और न्याय के लिए महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी : विभा पटेल Politics by mpeditor - November 3, 2022November 3, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि लाड़लियों के हक में बड़े-बड़े दावे करने वाले मामा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) के राज में न तो मासूम लाड़लिया सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं सुरक्षित हैं।अपराधियों में सरकार का कोई खौफ नहीं है। नतीजा प्रदेश में हर दिन किसी न किसी जिले से रोजाना 6-8 दुष्कर्म, महिला अत्याचार की पीड़ादायक घटनाएं घटित हो ही जाती हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भोपाल के हबीबगंज और अशोका गार्डन इलाके में हुई दुष्कर्म की घटनाओं से शहर में लचर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसी तरह गुना की दुखद घटना के बाद हाल
सड़कों के नाम पर भोपाल की जनता के साथ ठगी कर रही सरकार : विभा पटेल Politics by mpeditor - October 30, 2022October 30, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा है कि राजधानी भोपाल की खस्ताहाल सड़कों की सरकार ने बहुत देरी से सुध ली है। प्रदेश में पिछले 18 साल से बीजेपी कि सरकार है और सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। भोपाल में मुख्यमंत्री ने आज कोलर एरिया में सिक्स लेन सड़क के लिए 222 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया है। सरकार को राजधानी के अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि लिंक रोड नंबर 1 को छोड़कर अन्य कोई सड़क अच्छी नहीं है । इसलिए सरकार को तत्काल गड्डों को डामर से भरकर दुरुस्त करना चाहिए | जिससे लोगो को राहत मिल सके। विभा पटेल ने कहा