आदिवासी की जमीन पर अवैध खनन मामले में शासन प्रशासन मौन क्यों: संगीता शर्मा News by mpeditor - January 10, 2023January 10, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने कहा है कि आदिवासियों के वोट हड़पने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा को भी आदिवासियों को रिझाने के लिए माध्यम बनाया, लेकिन आदिवासियों के साथ प्रदेश में कैसा व्यवहार हो रहा है, यह हर दूसरे दिन सामने आ जाता है। ताजा मामला बरही तहसील का सामने आया है, जहां के बिचपुरा गांव में आदिवासी की जमीन पर दबंगों ने अवैध उत्खनन कर वहां खदान बना दी, अब पीड़ित किसान कार्यवाही के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। आदिवासी किसान उस जमीन पर खेती भी कर नहीं सकता। सुश्री शर्मा ने कहा कि
कलेक्टर ने रिश्वत का आरोप सही पाया, कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने किया था मामला उजागर Politics by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा के द्वारा ट्वीट कर उमरिया धान खरीदी में रिश्वत लिए जाने एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा कलेक्टर को लिखे पत्र को ट्वीट कर मामले को उठाया गया, जिस पर कलेक्टर ने दो लोगों को सस्पेंड कर दिया है। सुश्री शर्मा ने कहा है कि इससे ये साबित होता है कि प्रदेश में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। धान खरीदी में महीनों से इस तरह का भ्रष्टाचार किया जा रहा था। जैसे ही संगीता शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से मामले को उजागर किया, वैसे ही आज कलेक्टर द्वारा खरीदी प्रभारी एवं सर्वेयर को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी तौल के विरुद्ध किसानों से अनैतिक रकम ले रहा था। धान खरीदी के
मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों पर सच में कार्रवाही करें: संगीता शर्मा Politics by mpeditor - December 22, 2022December 22, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में देवास जिला सहित समूचे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीबों के हक का पैसा सरकार की शह पर भ्रष्ट अधिकारी लूट कर भाजपा से जुड़े माफिया और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं,ऐसा ही मामला देवास जिले में प्रकाश में आया है। कलेक्टर द्वारा जांच में नियमों का उल्लंघन के दस्तावेजी प्रमाण के साथ सामने आए हैं भाजपा सरकार में मंत्री रहे सीनियर लीडर और राजनीति के संत कहे जाने वाले कैलाष जोषी के पुत्र दीपक जोषी ने कुछ दिन पूर्व ही एक स्वयं का वीडियो जारी कर कहा था बागली भ्रष्ट्राचार का पर्याय बनता जा रहा
क्या कारण है आदिवासी बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है18 सालों की भाजपा सरकार: संगीता शर्मा News by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 सालों से भाजपा की सरकार होने के बाद भी शिवराज जी आदिवासियों बच्चियों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहे। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार चाइल्ड क्राइम में भी मप्र टॉप पर है हर तीन घंटे में एक मासूम के साथ रेप हो रहा है। देश में आदिवासी बच्चियों के साथ भी रेप और अपराध मप्र में ही हो रहे है। स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का सपना दिखाकर आदिवासी महिला उत्पीड़न में प्रदेश को नंबर वन बना दिया। उन्हांेने शिवराज सरकार पर व्यंग करते हुए कहा कि स्वर्णिम मध्य प्रदेश की परिकल्पना को भाजपा सरकार ने झूटी घोषणा
भाजपा केवल चुनावी गौभक्त है: संगीता शर्मा Politics by mpeditor - October 28, 2022October 28, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग द्वारा गौमाता को लेकर किये गये ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सारंग जी के पास गौ माताओं के लिए इतना बड़ा दिव्य ज्ञान था, यह तो आज मालूम चला? उन्होंने कहा कि जब आप इतने बड़े गौभक्त है तो आपने 18 सालों में गौ संरक्षण के बारे में विचार क्यों नहीं किया? क्यों मध्यप्रदेश में गौमताएं रोज सड़कों पर दुर्घटनाओं से मर रही है? क्यों प्रदेश में आए दिन गौशालाओं में हजारों गाय भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर मर रही है? क्यों प्रदेश से गौ तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है? क्यों मध्यप्रदेश के अंदर लंपी वायरस से
सरकार खाने-पीने की सामग्री पर जीएसटी लगाकर गरीबों से उनका दाना-पानी छीन रही: संगीता शर्मा News by mpeditor - October 15, 2022October 15, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार बताएं मध्यप्रदेश में ही दूध के दाम बार-बार क्यों बढ़ाए जा रहे हैं। अमूल दूध के दाम बीते एक साल में तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं, वहीं इसके पूर्व सांची दूध के दाम भी बढ़ाए जा चुके हैं। संगीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता जहां एक ओर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार खाने-पीने की सामग्री पर जीएसटी लगाकर गरीबों से उनका दाना-पानी छीन रही है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई से हालात बदतर होते जा रहे हैं। गरीब और मध्यमवर्गीय नागरिकों के जीवन मंे ‘आमदनी अठन्नी-खर्चा रुपैया’ की स्थिति बन गई है। लेकिन