चीता इवेंट से बाहर निकले और गौमाता की भी सुध ले सरकारः कमलनाथ Politics by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लम्पी वायरस से हो रही गायों की मौतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार 'चीता इवेंट' से बाहर निकले और गौमाता की भी सुध ले। कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में गौमाताएँ बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित होती जा रही है। बड़ी संख्या में गौमाताओं की इस वायरस से तड़प-तड़प कर मौत भी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में गौशालाओं की, गौ माताओं की जो स्थिति है, सड़कों पर गौमाता प्रतिदिन
सरकार ने कच्चे तेल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया business by mpeditor - September 18, 2022September 18, 20220 नई दिल्ली। अंतररराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बाद देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) को घटा दिया है। इसके साथ ही डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी कम किया गया है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 13,300 रुपये से घटाकर 10,500 रुपये प्रति टन कर दिया है। इसी तरह डीजल के निर्यात पर लगने वाला टैक्स 13.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा
कमलनाथ ने सरकार पर आदिवासी समाज को बांटने का लगाया आरोप MP by mpeditor - September 18, 2022September 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर आदिवासी समाज को बांटने का आरोप लगाया है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मेंं मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जो आदिवासी समाज हमेशा से ही एक रहा है, वह एक नहीं रहे यह आज भाजपा का लक्ष्य है। आज सरकार का फोकस आदिवासी समाज को बांटने का है। पूर्व सीएम ने कहा कि वह एक तरफ इवेंट करती है और दूसरी तरफ आदिवासी समाज को बांटने का काम भी कर रही है। भील-भिलाला, गौंड-कोरकू को बांटने में लगे हैं। ताकि हमेशा एक रहने वाला आदिवासी समाज बंट जाए। ईवेंट के बहाने ये आदिवासियों में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा
बीमा कानून में बदलाव पर विचार कर रही सरकार business by mpeditor - September 11, 2022September 11, 20220 नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय देश में बीमा की पहुंच बढ़ाने और इसका लाभ सभी को मिले। इसके लिए बीमा कानूनों में बदलाव पर विचार कर रहा है। इनमें न्यूनतम पूंजी की जरूरत को कम करने का प्रस्ताव भी शामिल है। न्यूनतम पूंजी की जरूरत कम करने पर बैंकिंग क्षेत्र की तरह कई कंपनियां बीमा कारोबार में उतर सकेंगी। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय बीमा कानून 1938 की व्यापक समीक्षा कर रहा है, ताकि इस क्षेत्र की वृद्धि के लिए कुछ उचित बदलाव किया जा सके। हालांकि, यह प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। वित्त मंत्रालय बीमा कारोबार शुरू करने के लिए न्यूनतम पूंजी की जरूरत को 100 करोड़ रुपये से कम करना चाहता है। न्यूनतम पूंजी की जरूरत कम करने पर
राम वन गमन पथ को सुनियोजित तरीके से नष्ट कर रही है सरकार: अजय सिंह Politics by mpeditor - September 1, 20220 भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह सरकार मध्यप्रदेश में राम वन गमन पथ को लगातार नष्ट करने में लगी हुई है। यहाँ भगवान राम ने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष बिताये थे। मुख्यमंत्री बार बार जनता से वायदा करते हैं कि भगवान राम की स्मृतियों को बचाने के लिए राम वन गमन पथ का विकास किया जाएगा, लेकिन राम नाम का इस्तेमाल कर सत्ता का सफऱ तय करने के बाद में सब भूल जाते हैं। वे मध्यप्रदेश और खासकर विन्ध्य की जनता के साथ लगातार धार्मिक धोका कर रहे हैं। वे धर्मप्राण जनता के विश्वास को आघात पहुंचा रहे हैं। अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले
कमलनाथ ने की सरकार से बाढ़ पीडि़तों को जल्दी मुआवजा दिलाने की मांग Politics by mpeditor - August 24, 20220 भोपाल। मप्र में भारी बारिश के बाद राहत और बचाव कार्य चल रहा है। शासन और प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ अतिवृष्टि से प्रभावित हुए लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से बाढ़ पीडि़तों को जल्दी मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा ‘मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई अतिवृष्टि से लाखों लोग प्रभावित हुए है। किसानों की फ़सले बर्बाद हो गयी है , लोग बेघर होकर
कमलनाथ ने सरकार से की उचित कीमतों में लहसुन खरीदी की मांग Politics by mpeditor - August 18, 2022August 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में लहसुन उत्पादक किसानों में उचित दाम नहीं मिलने से निराश और आक्रोश में है। लहसुन की शुरुआत से ही कम कीमत रही, जिसके चलते किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। लगातार किसान संगठन बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन खरीद की मांग कर रहे हैं। वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सरकार से उचित कीमतों पर लहसुन खरीदी करने की मांग की है। कमलनाथ ने बुधवार को किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रदेश के लहसुन के किसानों ने अथक परिश्रम से इस बार लहसुन की बंपर फसल पैदा की, लेकिन किसानों को अपना लहसुन मंडियों में 45 पैसे प्रति किलो तक बेचना पड़ रहा है। सरकार की इस
कांग्रेस ने पूछा सवाल, 44 लाख करोड़ रुपये अर्थव्यवस्था में कहां से देगी सरकार Politics by mpeditor - August 9, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मध्य प्रदेश द्वारा 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने का बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए सवाल साधा है। प्रदेश काग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा नीति आयोग में 550 विलियन डालर का भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने संबंधी मुख्यमंत्री का बयान विश्व की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि 550 बिलियन डालर का अर्थ है 55 हजार करोड़ डालर यानि लगभग 44 लाख करोड़ रुपये। जिस प्रदेश का बजट मात्र 3 लाख करोड़ का है, जिसमें 50 हजार करोड़ से अधिक राजस्व