रोजगार के नाम पर युवाओं के साथधोखाधड़ी बंद करें सरकार: संतोष सिंह परिहार Politics by mpeditor - November 16, 2022November 16, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि भ्रष्टाचार में जीरो टालरेंस है, लेकिन सच्चाई ठीक उसके विपरीत है, प्रदेश में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता। हाल ही में शिक्षकों की भर्ती में घोटाला सामने आया है, जब शिक्षकों के संगठन ने आंदोलन किया, शिकायत की, तब कहीं जाकर मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में एक ही नाम बार-बार चयन लिस्ट में आने की जांच शुरू कराई गई है। असल में उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती पिछले 4 वर्षों से बड़े ही धीमी गति से चल रही है, उसमें भी चयन सूची में बार-बार नामों की पुनरावृत्ति हो रही है। जिससे आक्रोशित पात्र अभ्यर्थी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।