रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर निजी कंपनी का ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट की मौत MP by mpeditor - January 6, 2023January 6, 20230 रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक निजी प्रशिक्षण कंपनी का विमान गुरुवार की रात मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में मौजूद एक सीनियर पायलट की मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर में फाल्कन एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देती है। एकेडमी के विमान में राजस्थान निवासी सीनियर पायलट कैप्टन विमल कुमार (54) बिहार के पटना निवासी प्रशिक्षु सोनू
छिंदवाड़ा-बालाघाट में गिर सकता है मावठा, प्रदेश में 31 जिलों में छाया कोहरा MP by mpeditor - January 5, 2023January 5, 20230 भोपाल। समूचे मध्यप्रदेश में लगातार पांचवे दिन सर्दी का कहर जारी है। बुधवार का दिन प्रदेश के 4 शहरों में सीवियर कोल्ड डे, तो भोपाल समेत 12 शहरों में कोल्ड डे रहा। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला और बैतूल में मावठा गिर सकता है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में बादल छाएंगे तथा हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।उत्तरी हवाओं के साथ आ रहा कोहरा प्रदेश को ठिठुरा रहा है। मौसम वैज्ञानिक ए.के.शुक्ला के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गीली और बर्फीली ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवाओं के साथ जो कोहरा आ रहा है, उसमें पानी की बूंदें भी हैं। तेज हवा
बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे अपर कलेक्टर की कार पलटी, पूरा परिवार घायल MP by mpeditor - January 4, 2023January 4, 20230 छतरपुर। ग्वालियर से बागेश्वरधाम दर्शन के लिए गए अपर कलक्टर संजीव खेमरिया का वाहन मंगलवार देर रात छतरपुर जिले के नौगांव में दुर्घनाग्रस्त हो गया। अपर कलेक्टर की स्कार्पियों आगे जा रह ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। हादसे में अपर कलेक्टर समेत उनकी पत्नी, दो वर्षीय बेटी, गनमैन, रीडर और चालक घायल हुए हैं। हादसे में अपर कलेक्टर खेमरिया को ज्यादा चोट लगी है। उन्होंने इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर रवाना कर दिया गया। जानकारी अनुसार ग्वालियर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया पुत्र ओमप्रकाश खेमरिया नए साल पर नई स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी। नई गाड़ी से अपर कलेक्टर खेमरिया अपनी पत्नी शैलू
बुरहानपुर में सब्जी से भरा वाहन पुलिया से नीचे गिरा, तीन लोगों की मौत MP by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। सब्जी से भरा मिनीडोर वाहन पलटकर पुलिया से नीचे जाने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल का इलाज जारी है और तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन चालक और दो किसानों की मौत हो गई। चार अन्य किसान घायल हुए हैं। यह हादसा इंदौर-इच्छापुर हाई-वे पर तड़के तीन बजे के करीब हुआ। ग्राम चमाटी तहसील पंधाना जिला खंडवा की ओर से किसान मिनीडोर में सब्जी लेकर बुरहानपुर कृषि उपज मंडी आ रहे थे। इस दौरान झांझर
मुख्यमंत्री की बैठक का मतलब जनता की सेवा नहीं, अधिकारियों पर दबाव बनाना था : कमलनाथ MP by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने आशा की थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साल की पहली बड़ी बैठक में प्रदेश के विकास का कोई खाका खींचेगे, लेकिन यह बैठक तो एक बार फिर से रस्म अदायगी साबित हुई। मुझे आशंका है कि इस बैठक का मकसद सरकार के कामकाज को दुरुस्त करना नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करने का दबाव बनाना था। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी एक बयान में यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि एक बार फिर धरातल पर कभी न उतरने वाले रोडमैप रखे गए, समाचार की सुर्खियां बटोरने का एक असफल प्रयास किया गया और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर जीरो टॉलरेंस का
रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत MP by mpeditor - January 2, 2023January 2, 20230 जबलपुर। जिले के पाटन-शहपुरा मार्ग पर रविवार देर रात रफ्तार कर कहर देखने को मिला है। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी अनुसार ग्राम चंदवा निवासी संस्कार भुर्रक (20) रविवार को नए साल पर अपनी बाईक क्रमांक एमपी 20 एनपी 4340 से घंसौर स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गया था। रात के समय वह घर लौट रहा था। इस दौरान पाटन शहपुरा रोड पर ग्राम सहसन और खमदेही के बीच खमौद गांव निवासी
भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती के साथ हुई नए साल की शुरुआत, उमड़ी भीड़ MP by mpeditor - January 1, 2023January 1, 20230 उज्जैन। अंग्रेजी नववर्ष-2023 का आगाज रविवार को हो गया। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दरबार में ब्रह्म मुहूर्त में साल की पहली भव्य भस्मा आरती हुई। तड़के भगवान श्री महाकाल की भस्मारती में सैकड़ों लोगों ने अवंतिकानाथ के दर्शन किए। महाकाल का राजसी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दर्शन कर महाकाल का जयकारा लगाया और धन्य हुए। नए साल की शुरुआत रविवार अवकाश से हुई है, इसलिए अधिक लोग यहां पहुुंचे हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए है। श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शन कतार त्रिवेणी संग्रहालय सेमंदिर समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय के सामने से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर की ओर से किया गया
लोकायुक्त ने नगर निगम के कर संग्राहक को दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा MP by mpeditor - December 30, 2022December 30, 20220 ग्वालियर। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा आए दिन कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने ग्वालियर नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय-3 लूटपुरा में कर संग्राहक और उसके सहायक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों द्वारा एक बुजुर्ग से भवन नामांत्रण के बदले में यह रिश्वत मांगी गई थी। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने आरोपितों को रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद लोकायुक्त ने आरोपित पर विधिवत कार्रवाई की। जानकारी अनुसार फरियादी दीनदयाल नगर निवासी भगवान दास (71 वर्ष) पुत्र हिरालाल पंत को अपने मकान का नामांतरण करवाना था। इसके लिए वे लंबे समय से नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में अपने दस्तावेज
बम से हमले की रिपोर्ट न लिखने पर देर रात हुआ हंगामा, चक्काजाम MP by mpeditor - December 29, 2022December 29, 20220 जबलपुर। संजय नगर पावर हाउस में रहने वाली किरण कनोजिया के घर पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार रात बम फेंक दिया। महिला जब परिवार के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने अधारताल थाने गई तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इससे नाराज होकर महिला और उसके साथ के लोगों ने अधारताल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। देर रात पुलिस ने सभी को हटाया। महिला का आरोप है कि थाने में मौजूद उप निरीक्षक ने उनकी रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर भगा दिया। संजय नगर पावर हाउस निवासी अजय कनोजिया जेल में बंद है। उसकी परिजन किरण ने आरोप लगाया कि बुधवार रात में घर पर थी तभी बाइक सवार नकाबपोश युवक उनके घर पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता इसके पूर्व
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ कांग्रेस ने दस्तावेज सहित आयकर विभाग में की शिकायत MP by mpeditor - December 26, 2022December 26, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा के नेतृत्व में आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर मप्र शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बेनामी संपत्ति रखने के खिलाफ प्रामाणिक दस्तावेज़ बेनामी प्रोहिबिशन विंग के डिप्टी कमिश्नर अवध बिहारी पंवार को सौंपते हुए शिकायत कर जांच किये जाने और संपत्ति जब्त किये जाने की मांग की। श्री मिश्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वर्ष 2020 से अब तक मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक श्री राजपूत ने गैरकानूनी तरीके से अकूत दौलत अर्जित की है, जिसके जरिए उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बेनामीदारों