बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले 24 घंटों में चल सकती है शीतलहर MP by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में 24 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में प्रदेश के 15 जिलों में तीव्र शीतलहर लहर चलने का अनुमान है।उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता के चलते हो रही तेज बर्फवारी का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगभग डेढ़ दशक बाद प्रदेश में मकर संक्रांति या 15 जनवरी के बाद इतनी कड़ाके की ठंड के हालात बने हैं। इसके चलते रविवार रात व सोमवार दिन में उमरिया, रतलाम, रायसेन,
संगठन के 23 निष्क्रिय पदाधिकारियों को डाॅ. भूरिया ने किया पद से बर्खास्त MP by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में एक बड़ी सर्जरी की है। डाॅ. भूरिया ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आज प्रदेश के 03 सचिव, 1 जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को पदमुक्त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही शेष सभी को चेतावनी भी है कि जो संगठन के अनुरूप मानदण्डों पर खरे नहीं उतरेंगे उन पर भी भविष्य में ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में ‘‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’’अभियान गतिशील है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर
सड़क दुर्घटना में दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की मौत MP by mpeditor - January 16, 2023January 16, 20230 उज्जैन। दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्राचार्या की सोमवार सुबह सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। वे इंदौर से उज्जैन अपनी कार से आ रही थी। इसी दौरान उनकी कार ग्राम धतरावदा के समीप पेड़ से टकरा गई। से उज्जैन आ रही थीं। ग्राम धतरावदा के समीप उनकी कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में प्रिंसिपल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।पुलिस के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल रेखा पिल्लई (60 वर्ष) निवासी निपानिया शिव वाटिका इंदौर उज्जैन दिल्ली पब्लिक स्कूल जयवंतपुरा की प्रिंसिपल थी। सोमवार सुबह वह खुद कार चलाकर इंदौर से उज्जैन स्थित स्कूल आ रहीथीं। उसी दौरान नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा के पास उनका कार से संतुलन
चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच ने तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या MP by mpeditor - January 15, 2023January 15, 20230 भिंड। जिले में चुनावी रंजिश के चलते रविवार को तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेहगांव के पूर्व सरपंच और उनके परिवार पर गोली मारने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी अनुसार मेहगांव तहसील के पचैरा गांव में रविवार दोपहर करीब बारह बजे दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गांव में फायरिंग होना शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से हाकिम (55 वर्ष) पुत्र कैलाश नारायण त्यागी, पिंकू (35 वर्ष) पुत्र हरगोविंद त्यागी, गोलू (24
राजस्व मंत्री द्वारा जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत की जांच हेतु कांग्रेस ने बनायी समिति MP by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री गोविन्दसिंह राजपूत व उनके परिजनों के द्वारा किसानों व कर्मचारियों की जमीनों पर अवैधानिक तरीके से कब्जा करने संबंधी शिकायतें प्रदेश कांग्रेस को प्राप्त हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर इन शिकायतों की वस्तुस्थिति जानने हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। कमलनाथ ने समिति के सदस्यों से कहा है कि वे शीघ्र ही सागर जिले का संयुक्त रूप से दौरा कर वस्तु स्थिति से हों और अपनी संयुक्त रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को प्रस्तुत करें। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट सैय्यद साजिद अली को समिति का अध्यक्ष बनाया
उपस्वास्थ्य केन्द्र के बाहर लावारिस हालत में मिला नवजात MP by mpeditor - January 13, 2023January 13, 20230 इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमानी गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र के बाहर कलयुगी माता पिता अपने नवजात बच्चे को कडक़ड़ाती ठंड में लावारिस हालत में छोड़ गए। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो हैरान रह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बच्चे को सरकारी अस्पताल भेजा। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है। पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे के माता पिता की तलाश में जुट गई है। पथरौटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि जमानी गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र के बाहर कोई नवजात बच्चे को कपड़ें में लपेट कर छोड़ गया था। शुक्रवार सुबह करीब
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों ने आधुनिक भारत को दी नई दिशा MP by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 (प्रवीण कक्कड़) स्वामी विवेकानंद एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने देश के आध्यात्म, शिक्षा और स्वाभिमान को विश्व पटल पर अंकित किया। करीब 118 वर्ष पहले अमेरिका के शिकागो में हुए उनके भाषण को आज भी याद किया जाता है। वास्तव में स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के वे आदर्श प्रतिनिधि हैं। जिनकी प्रेरणाएं हमें आज भी मार्ग दिखाती हैं। शिकागो में जब विवेकानंद को दुनिया ने सुना तो जाना कि भारत की धरती पर एक ऐसा व्यक्तित्व पैदा हुआ है जो दिशाहारा मानवता को सही दिशा देने में समर्थ है। शिकागो में विवेकानंद ने कहा था "मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ़ सार्वभौमिक सहिष्णुता पर ही विश्वास
ठेकेदार ने पत्नी और चार बच्चों के साथ जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश MP by mpeditor - January 11, 2023January 11, 20230 भोपाल। शहर के खजूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागढ़ कलां में बुधवार सुबह एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। सभी छह लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम अपनी निगरानी में उनका इलाज करा रही है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि बैरागढ़ कलां गांव निवासी किशोर जाटव ठेकेदारी करते हैं। बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल से सूचना मिली कि किशोर जाटव (40), उनकी पत्नी सीता जाटव (35), तीन बेटियों कंचन जाटव (15), अन्नू (10), पूरवा (8) और एक बेटे अभय (12) ने
कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं को सौंपी मप्र कांग्रेस में कार्य की जिम्मेदारी MP by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में संगठन को गति और सुचारू रूप से संचालन के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर को वरिष्ठ नेताओं से समन्वय, संपूर्ण मॉनिटरिंग, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रशासन, मंडलम-सेक्टर कार्य की मॉनिटरिंग, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन को जिला प्रभारियों से समन्वय और मंडलम-सेक्टर कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया है। सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी को बाल कांग्रेस, वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य, शोभा ओझा को मोर्चा संगठन प्रभारी, जे.पी. धनोपिया को मप्र कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी के अतिरिक्त चुनाव आयोग से संबंधित कार्य, विधिक कार्य,
अन्ना नगर में सिलिंडर से भड़की आग, तीन झुग्गियां जली MP by mpeditor - January 7, 2023January 7, 20230 भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में स्थित अन्ना नगर की एक झुग्गी में शनिवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सिलिंडर में गैस रिसाव की वजह से लगी। झुग्गी में रह रहे परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। आग तेजी से भड़की और अगल-बगल की दो झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों झुग्गियां और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चिकित्सा शिक्षा